logo

CWG2022 : स्मृति मंधाना बोलीं- कॉमनवेल्थ में हम केवल गोल्ड जीतने आए हैं

smriti_Mandana.jpg

डेस्क:
भारतीय महिला किक्रेट टीम (Indian Women Cricket Team) की दिग्गज बल्लेबाज और उप-कप्तान स्मृति मंधाना (Vice Captain Smriti Mandhana) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWC 2022) के लिए अपनी रणनीति के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल स्वर्ण पदक जीतना है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से इंग्लैड(England) के बर्मिंघम (Birmingham) में होगा। जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी बर्मिंघम के लिए रवाना हो गई हैं। 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए उत्साहित
शुक्रवार को बर्मिंघम रवाना होने से पहले स्मृति मंधाना ने मीडिया से बात करने के दौरान कहा कि हमलोग कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य केवल देश के लिए स्वर्ण लाने का है। मैंने ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स टीवी पर पहले देखा है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे याद है जब नीरीज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीता और पदक लेने गए थे। उस वक्त हमारे देश का राष्ट्रगान बजाया गया था। हमें फिर से उसे दोहराना है। 

पहली बार भाग लेगी भारतीय महिला किक्रेट टीम
बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला टीम ने इसमें हिस्सा लिया है। वहीं भारत अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्टेलिया के खिलाफ 29 जुलाई को खेलेगी। टीम की अगुवाई हरमनप्रीत कौर कर रही हैं।और भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया है।


भारतीय महिला प्लेइंग इलेवन
हरमनप्रीत कौर(कप्तान), स्मृति मंधाना(उप-कप्तान),शौफाली वर्मा, एस मेघना,तानिया सपना भाटिया(WK),यास्तिका भाटिया,दीप्ति शर्मा,राजेश्रवरी गायकवाड़,जेमिमा रोड्रिग्स,राधा यादव,हरलीन देओल और स्नेहा राणा