स्पोर्ट्स डेस्क:
जिम्बावे (Zimbabwe) के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू हो रहे 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए शाहबाज अहमद (Shahbad Ahmed) को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। शाहबाज अहमद, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किए गये हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। दरअसल, इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट (County Cricket) खेलते हुए वॉशिंगटन सुंदर को चोट लगी थी।
UPDATE - Shahbaz Ahmed replaces injured Washington Sundar for Zimbabwe series.
— BCCI (@BCCI) August 16, 2022
More details here - https://t.co/Iw3yuLeBYy #ZIMvIND
18 अगस्त से हो रहा है सीरीज का आगाज
गौरतलब है कि 18 अगस्त से जिम्बावे के खिलाफ शुरू हो रहे 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया में केएल राहुल (KL Rahul) की वापसी हो गई है। चोट की वजह से बीते कई महीनों से क्रिकेट से दूर रहे केएल राहुल की अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में वापसी हो रही है। चौंकाने वाला फैसला करते हुए बीसीसीआई ने उन्हें जिम्बावे दौरे के लिए कप्तान भी नियुक्त किया है। टीम चयन के समय सीनियर बैटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। वे अब उप-कप्तान होंगे।

जिम्बावे दौरे से सीनियर खिलाड़ियों को आराम
गौरतलब है कि जिम्बावे दौरे से नियमित कप्तान रोहित शर्मा, सीनियर बैटर विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। टीम में केएल राहुल और शिखर धवन की सीनियर खिलाड़ी हैं। टीम में इन दोनों के अलावा रितुराज गायकवाड़, शुभमान गिल, दीपक हुड्डा, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, आवेश कान, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को जगह दी गई है।
इस सीरीज से दीपक चाहर भी लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी करेंगे। आईपीएल के बीते सत्र की शुरुआत में ही दीपक चोटिल हो गये थे। सीएसके ने उनको 14 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में टीम में शामिल किया था।

27 अगस्त से एशिया कप भी होगा आगाज
गौरतलब है कि 27 अगस्त से एशिया कप (Asia Cup) T20 टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। टीम इंडिया 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी। यही वजह है कि जिंब्वावे सीरीज से सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी और अक्टूबर में वर्ल्ड कप टी20 (T20 World Cup) भी है।