logo

इंटर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता में साक्षी को गोल्ड और चांदमणि को मिला सिल्वर पदक

sport_(2).jpeg

रांची 
ऑल इंटर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी को गोल्ड और चांदमणि कुमारी को सिल्वर पदक मिला है। बता दें कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने 27 से 30 जून 2024 तक कोलकाता में ऑल इंटर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें साक्षी कुमारी और चांदमणि कुमारी का प्रदर्शन उम्दा रहा है। साक्षी ने सीनियर रिकर्व बालिका वर्ग में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, चांदमणि ने सब जूनियर रिकर्व में टीम स्पर्धा में रजत जीता। उनके ट्रेनिंग सेंटर में लगभग डेढ़ साल से कोई कोच नहीं था, तो भी ये बेहतर प्रदर्शन किया है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुकी है सफलता 

गौरतलब है कि साक्षी और चांदमणि, दोनों ने पहले भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में रांची और झारखंड का नाम रौशन किया है। यह उनकी प्रतिभा की गवाही देता है। उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने में मदद करता है। बिना कोच के उनकी सफलता मिसाल प्रस्तुत करती है। इससे तीरंदाजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने वालों को प्रेरणा मिलेगी। ऐसी उम्मीद की जा सकती है। 

बिना कोच के हासिल की सफलता 
बता दें कि रांची साई का तीरंदाजी में स्वर्णिम इतिहास रहा है। मिली खबर के मुताबिक यहां से कई ओलंपियन भी निकले हैं। फिलहाल खूंटी, रांची, सिंहभूम, सिमडेगा, लोहरदगा इत्यादि जगह से बच्चे यहां प्रैक्टिस कर रहे हैं। कई खिलाड़ियों का चयन रेलवे और भारतीय सेना में खेल कोटे से हो चुका है। पिछले डेढ़ साल से वहां कोच नहीं होने के बावजूद बच्चे अच्छा कर रहे हैं। जनवरी में हुए सब जूनियर नेशनल कंपीटिशन में एक बच्ची का झारखंड टीम में चयन हुआ था। 3 बच्चों का चयन NCOE सोनीपत और कोलकाता के लिए हुआ है। सीबीएसई नेशनल में मेडल के साथ और भी कई सारी उपलब्धियां खिलाड़ियों ने हासिल की है। 


 

Tags - ArcheryCompetition Archery CompetitionJharkhand News