logo

Sports : सिंगापुर ओपन के फाइनल में पहुंचीं PV Sindhu, सेमीफाइनल में Saina Kawakami को हराया 

sindhu_edited.jpg

डेस्क:
भारत (India) की स्टार स्टलर पीवी सिंधु(Star Shuttler PV Sindhu) सिंगापुर ओपन( Singapore Open) के फाइनल में पहुंच गई हैं। बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु का सामना जपानी स्टार साइना कावाकामी(Saina Kawakami) से हुआ। जिसे सिंधु ने 21-15, 21-7 के अंतर से मात दी। जापानी स्टार कावाकामी एक समय पर सिंधु पर भारी नजर आई लेकिन भारतीये स्टलर ने अपने शानदार प्रदर्शन से मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। वहीं उम्मीद लगाई जा रही है कि ओहोरी या वांग से फाइनल हो सकता है। हांलाकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं।