logo

Happy Birthday MSD : 41 के हुए कैप्टन कूल धोनी, साथी खिलाड़ियों ने ऐसे किया विश

dhoni1.jpg

डेस्क:

भारत के पूर्व कप्तान औऱ देश की शान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendre Singh Dhoni) का आज 41वां जन्मदिन है। इस साल वे अपना जन्मदिन लंदन (London) में मना रहे है। धोनी की पत्नी साक्षी ( Sakshi Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलेब्रेशन का फोटोज शेयर किया है। जिसमें माही तीन केक काटते दिख रहे हैं। इस दौरान वीडियो में बैकग्राउंड में इंग्लिश म्यूजिक बज रहा है। धोनी के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों और दोस्तों ने अपने-अपने तरीके से धोनी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 12 बजते ही धोनी को अपने साथियों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलने लगीं। सबसे अलग अंदाज रहा विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का। उन्होंने लिखा- 'ऊं हेलिकाप्टराए नम:'।

विराट कोहली ने किया विश
वहीं विराट कोहली ने कर लिखा कि- ऐसा लीडर जैसा कोई नहीं। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया उसके लिए धन्यवाद। आप मेरे लिए बड़े भाई के समान हो गए। हमेशा प्यार और सम्मान के अलावा कुछ नहीं। हैप्पी बर्थडे स्किप।

 

मोहम्मद कैफ ने धोनी को बधाई दी
 मोहम्मद कैफ ने प्यार भरा ट्वीट करते हुए लिखा- दादा ने हम युवाओं को सिखाया कि कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना ली। अलग-अलग युगों के दो महान नेताओं का जन्म एक दिन के अंतराल में हुआ। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले पुरुषों को जन्मदिन की बधाई।

मेरे सबसे बड़े समर्थक और संरक्षक 
 रैना ने ट्वीट कर लिखा कि- मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की बधाई। जीवन के हर चरण में मेरे सबसे बड़े समर्थक और संरक्षक होने के लिए धन्यवाद, ईश्वर आपको और आपके परिवार को हमेशा अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे। आपको ढेर सारा प्यार माही भाई। आपको आगे एक महान वर्ष की शुभकामनाएं!

बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी बधाई
बीसीसीआई ने भी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। लिखा कि एक आदर्श और प्रेरणास्त्रोत। एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। महेंद्र सिंह धोनी इस खेल की शोभा बढ़ाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनायें। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी किया विश
आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट किया। लिखा कि घड़ी में जैसे ही 12 बजे चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में जश्न की तैयारी शुरू हो गई। हैप्पी बर्थडे थाला।