logo

Paris Olympic 2024 : मनु-सरबजोत की जोड़ी ने भारत को दिया दूसरा पदक, पिस्टल मिक्स्ड में जीता ब्रॉन्ज

मनु-सरबजोत की जोड़ी ने भारत को दिया दूसरा पदक, पिस्टल मिक्स्ड में जीता ब्रॉन्ज

द फॉलोअप डेस्क
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। मैच में कोरिया को 16-10 से हराया। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालिफाई किया था। ​​​​इसके साथ ही मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। ओलंपिक्स में दूसरा मेडल जीतने वाली वो पहली भारतीय एथलीट बन गई है।

Tags - Paris OlympicParis Olympic 2024Manu BhakerSarabjot Singh