logo

CWG2022 : नीतू और अमित पंघाल ने बॉक्सिंग में दिलाया गोल्ड, भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज

nitu.jpg

डेस्क:
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) के दसवें दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।  जहां एक तरफ  बॉक्सिंग में नीतू (Neetu) ने इंग्लैंड की डेमी जेड को 5-0 से हराते हुए गोल्ड जीता है। वहीं नीतू के तुरंत बाद अमित पंघाल ने देश को दूसरा गोल्ड दिलाया।
 यह गेम्स के मौजूदा सीजन में भारत ने 15 गोल्ड जीत लिया है। उसने मेडल टैली में मेडल्स की कुल संख्या 42 हो गई है। भारत के हिस्से 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज भी आए हैं।

भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज
वहीं दूसरी भारतीय हॉकी टीम ने रोमांचित मुकाबले में ब्रॉन्ज पर कब्जा किया है। उसने हार्डलाइन मुकाबले में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया। यह इन गेम्स में भारत का महिला हॉकी में पहला ब्रॉन्ज है। उसने अब तक एक गोल्ड (2002) और एक सिल्वर (2006) ही जीते हैं। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।


बैडमिंटन में भारत ने पहला मेडल पक्का
इसके साथ ही बता दें कि बैडमिंटन में भारत ने पहला मेडल पक्का कर लिया है। पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जिया मिन यो को 21-19, 21-17 से हराया।


7 खिलाड़ी  फाइनल मुकाबलों में आज हिस्सा लेंगे
इसके साथ ही हमारे 7 खिलाड़ी  फाइनल मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। यानी कि इनमें मेडल तो पहले से पक्के हैं। बस, खिताबी जंग मेडल का रंग तय करने के लिए होगी। इस दिन हमारे खिलाड़ी 16 खेलों में पदकों की आस के साथ भारत की ओर से दावेदारी पेश करेंगे। देश को बॉक्सर अमित पंघाल, निखत जरीन, सागर के अलावा टेबल टेनिस में शरत-साथियान और विमेंस क्रिकेट टीम से गोल्ड की उम्मीद होगी।