logo

Viral Video : फैंस के बीच कम नहीं हो रहा धोनी का क्रेज, अलग अंदाज में ऑटोग्राफ देते दिखे कैप्टन कूल

dhoni_fan_pic.jpg

डेस्क:
भारत के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को इंटरनेशनल किक्रेट से संन्यास लिए काफी समय हो गया है। लेकिन फैस के बीच उनका क्रेज कम नहीं हो रहा है। अब धोनी मैदान में अपने बल्ले का जादू कम दिखा पाते है लेकिन उनसे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब धूम मचाता रहता है। इन दिनों भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें धोनी एक फैंन ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। 


क्या है वीडियो
जारी वीडियो में धोनी हरे रंग की टी-शर्ट और टाउजर में नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी अपने एक फैन के टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं। वीडियो में धोनी अपने एक फैन की सफेद टी-शर्ट के पीछे ऑटोग्राफ दे रहे हैं। प्रतिष्ठित क्रिकेटर से मिलकर प्रशंसक वास्तव में रोमांचित था। बता दें कि धोनी 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते दिखेंगे। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। 23 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी होनी है।


डांस का वीडियो भी हुआ था वायरल
इससे पहले भी धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें धोनी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और क्रुणाल पांड्या के साथ थिरकते नजर आएं थे। वहीं बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने फेमस गाने ‘काला चश्मा’ पर रैप करते दिख रहे हैं। यह वीडियो दुबई की एक बर्थडे पार्टी का बताया गया था।