logo

खुद कार चलाकर पतरातू डैम पहुंचे धौनी, पत्नी साक्षी का वहीं मनाया जन्मदिन

खुद कार चलाकर पतरातू डैम पहुंचे धौनी, पत्नी साक्षी का वहीं मनाया जन्मदिन

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

Jharkhand News: आईपीएल (IPL) से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिनों रांची में हैं। गुरुवार को उन्होंने पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) का जन्मदिन पतरातू डैम (Patratu Dam) में मनाया। धौनी खुद ड्राइव करके पतरातू पहुंचे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो मे आप देख सकते हैं कि धौनी, पतरातू वैली में कार चला रहे हैं। पतरातू डैम में धौनी ने पत्नी साक्षी और दोस्तों संग बोटिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने यहीं पत्नी साक्षी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। पतरातू डैम परिसर में धौनी ने फैंस के साथ सेल्फी खिंचाई और उनको ऑटोग्राफ भी दिया। इससे पहले धौनी रांची की सड़कों पर बाइक राइडिंग करते दिखे थे।

गौरतलब है कि धौनी ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आईपीएल 2027 के लिए रिटेंशन लिस्ट से खुद को रिलीज कर देने की मांग सीएसके प्रबंधन से की थी। धौनी अब सीएसके में मेंटॉर की भूमिका मे दिखेंगे। धौनी, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को 2020 में ही अलविदा कह चुके हैं। 

 

रांची प्रवास पर हैं महेंद्र सिंह धौनी
बताया जाता है कि धौनी अपनी पत्नी साक्षी और खास दोस्त चित्तू के अलावा कुछ अन्य लोगों के साथ पतरातू डैम में पहुंचे थे। यहां से सभी लोग बोट के जरिए पतरातू डैम आईलैंड पहुंचे और वहीं पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाया। इससे पहले धौनी ने जेएससीए स्टेडियम परिसर में ही झारखंड क्रिकेट के पदाधिकारियों, स्थानीय खिलाड़ियों और कुछ दोस्तों के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट में बतौर खिलाड़ी अपना फेयरवेल मनाया।

 

धौनी ने आईपीएल से संन्यास लिया
गौरतलब है कि धौनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। वह IPL 2027 में सीएसके के मेंटॉर के रूप में डगआउट में दिखेंगे। धौनी वर्ष 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन से ही बतौर कप्तान इस टीम से जुड़े थे। उन्होंने 2008 से 2015 और फिर 2018 से 2023 तक इस टीम की कप्तानी की। हालांकि, 2022 में सीजन की शुरुआत में रवींद्र जडेजा को इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन फिर बीच में धौनी ने वापस टीम की कमान संभाल ली थी। धौनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीता। धौनी, 12 बार टीम को प्लेऑफ में लेकर गए और 10 बार टीम को खिताब दिलाया। 

Tags - Mahendra Singh DhoniSakshi DhoniPatratu DamIPLCricket