logo

INDvsWI : भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच 5वां और आखिरी T20 मुकाबला आज

t20_india_vs_wi4.jpg

डेस्क:
भारत (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच हो रहे टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क अंड ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम(Central Broward Park and Broward County Stadium) में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज पर अपना कब्जा कर चुकी है। बता दें कि भारतीय समयानुसार टॉस  7:30 बजे होगा। वहीं खेल रात 8 बजे से शुरू होगा जिसका प्रसारण DD स्पोर्ट्स के फ्री-टु-एयर सब्सक्रिप्शन पर देखा जा सकता है।

चौथे मैच भारत ने 59 रन से जीता
बता दें कि टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को चौथे मैच में 59 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 33 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिये।

पिच का हाल
पिच गेंदबाजों को मदद देगी या बल्लेबाजों को यह तो इतना स्पष्ट नहीं है, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जरूर फायदा मिल सकता है क्योंकि अब तक हुए 13 में से 10 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है जबकि केवल 2 बार चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। मैच के वक्त तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा और बारिश की भी संभावना है।


भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन
काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, डेवोन थॉमस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, डोमिनिक ड्रेक्स, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैकॉय।