logo

खेलो झारखंड टूर्नामेंट :  राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में रांची की एथलेटिक्स टीम बनी ओवर ऑल चैंपियन

JH_KHELO.jpeg

रांची 
राज्य स्तरीय खेलो झारखंड टूर्नामेंट में रांची के एथलेटिक्स ने परचम लहरा दिया है। इस टूर्नामेंट में रांची 335 अंक के साथ चैंपियन बनी। रांची की टीम ने 36 स्वर्ण, 24 रजत और 13 कांस्य पदक लाकर ओवर ऑल चैंपियन का श्रेय हासिल किया है। वहीं, 5 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ हजारीबाग की टीम दूसरे स्थान पर रही। बात दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से रांची के खेल गांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में हो रहा था। 

राष्ट्रीय आयोज में लेंगे हिस्सा 

27 से 31 अक्टूबर तक चले इस राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में तीनों आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। गौरतलब है कि टूर्नामेंट में प्रथम एवं दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट में लगभग 2300 से अधिक खिलाड़ी और 288 कोच मैनेजर ने भागीदारी की थी। 

आयोजन में इनकी रही मुख्य भूमिका 

झारखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, सीईओ गिरीश कुमार राठौड़, मुकुल टोपनो, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट पुष्पा हस्सा, अजय कुकरेती, चंचल भट्टाचार्य, संजीव रंजन, सुनील कुमार एवं सुशील सिंह मंटू ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र दिया। आयोजन को सफल बनाने में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की विद्या कुमारी, एम मोदस्सर, समीर कुमार, शंकर पाल, उमेश दास, जगजीत सिंह, जावेद अंसारी, चंद्रदेव सिंह, कलावती कुमारी एवं जितेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।