logo

झारखंड की सलीमा टेटे को मिली महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की कमान

ेोुपक.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक होने वाली महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का नेतृत्व झारखंड की सलीमा टेटे करेंगी। 28 अक्टूबर सोमवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हुई, जिसमें सलीमा टेटे को टीम की कमान मिली। वहीं, इस दौरान नवनीत कौर को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। भारत ने पिछले साल रांची में आयोजित हुए महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब जीता था। लेकिन उसके बाद से टीम के प्रदर्शन में गिरावट आयी है।

चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम को मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड सहित 5 अन्य देशों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। वहीं, बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 की शुरुआत 11 नवंबर को शाम 7:30 बजे भारत और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के साथ होगा।

ये होगी बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 के लिए भारतीय महिला टीम:
गोलकीपर- सविता, बिचू देवी खारीबाम
डिफेंडर- उदिता, ज्योति, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरंबम, इशिका चौधरी
मिडफील्डर- नेहा, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी 
फॉरवर्ड- नवनीत कौर, प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग
 

Tags - Jharkhand Salima Tete Women Asian Champions Trophy 2024 Women Hockey Team Jharkhand News News Bihar Sports latest News News Breaking