logo

हॉकी इंडिया : झारखंड की बेटी सलीमा टेटेको मिला असुंता लकड़ा अवार्ड

1266.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हॉकी इंडिया का 5वां वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन शुक्रवार को नई दिल्ली में हुआ। इसमें झारखंड की बेटी सलीमा टेटा को असुंता लकड़ा अवार्ड से सम्मानित किया गया। विभिन्न पुरस्कारों के साथ-साथ असुंता लकड़ा अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर महिला अंडर – 21 का पुरस्कार भी सलीमा को मिला। मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष हॉकी इंडिया के तत्वावधान में वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

झारखंड की दो खिलाड़ियों का नाम था सबसे आगे
बताते चलें कि इस कैटेगरी के अवार्ड की रेस में सबसे आगे झारखंड की ही दो खिलाड़ी थी। संगीता कुमारी और सलीमा टेटे का नाम सबसे ऊपर था। हालांकि, सलीमा टेट ने बाजी मारी। उनकी इस उपलब्धि पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न खेल संघों ने बधाई दी है। वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह में हॉकी इंडिया के तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ पूर्व और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, केंद्रीय खेल मंत्रालय के पदाधिकारी और मंत्री भी शामिल हुए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT