logo

Mega Auction 2022 : 15.25 करोड़ रुपये में बिके झारखंड के ईशान किशन, सुरेश रैना में किसी टीम ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

ishankishan222.jpg

बेंगलुरु: 

देवदत्त पडिकल को राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ 40 लाख रुपये में वापस अपने साथ शामिल किया। नितिश राणा को कोलकाता नाइट राईडर्स ने 8 करोड़ रुपये में वापस अपने साथ जोड़ा। जेसन होल्डर को लखनऊ सुपर-जायंट्स ने 8 करोड़ 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 करोड़ 75 लाख रुपये में वापस अपने साथ जोड़ा। दीपक हुड्डा को 5 करोड़ 75 लाख रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने 10 करोड़ 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। 

झारखंड के ईशान किशन महंगे बिके
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को 8 करोड़ 75 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। क्रुणाल पांड्या को 8 करोड़ 25 लाख रुपये में लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदा। मिशेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। अंबाती रायडु को चेन्नई सुपर किंग्स 5 करोड़ 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। ईशान किशन बहुत महंगे बिके। 

दिनेश कार्तिक की आरसीबी में वापसी
मुंबई इंडियंस ने लंबी बिड के बाद इस विकेटकीपर बल्लेबाज को 15 करोड़ 25 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। जॉनी बेयरस्टो को पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। दिनेश कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साढ़े 5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। 

निकोलस पूरन को उम्मीद से ज्यादा कीमत
निकोलस पूरन को 10 करोड़ 75 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। ये चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में कभी भी किसी खिलाड़ी के लिए इतनी बड़ी बोली नहीं लगाई थी। हैरानी की बात है कि सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन और उमेश यादव जैसे खिलाड़ी नहीं बिके।