logo

अंडर-17 बालक आर्चरी में झारखंड को तीसरा स्थान, लौखन बोदरा ने जीता गोल्ड

sport.jpeg

रांची 

अंडर-17 बालक आर्चरी में झारखंड को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। वहीं, लौखन बोदरा ने प्रतियोगिता में 340 लाकर गोल्ड जीतने में कामयाबी हासिल की है। आर्चरी का प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से लखनऊ में किया गया था। अपने तरह की ये 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता थी। इसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने 2023-24 के अंडर 17 आर्चरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए, पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया। 


झारखंड के खिलाड़ियों को मिले चार पदक                       
17 एवं 18 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य समेत कुल 4 पदक अपने नाम किये हैं। इंडियन राउंड 30 मीटर में लौखन बोदरा ने 340 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, ओवरआल में भी लौखन बोदरा ने ही कुल 670 अंक प्राप्त कर सिल्वर मैडल प्राप्त किया। इंडियन राउंड के 40 मीटर डिस्टेंस में राजेश पूर्ती ने कांस्य पदक हासिल किया।


इन्होंने दी बधाई 
इस कामयाबी पर झारखंड के शिक्षा सचिव के रवि कुमार, राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य समेत शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ी और उनके कोच को बधाई दी है। कहा कि खिलाड़ियों को सरकार की औऱ सुविधाएं दी जायेंगी। इसके लिए जल्द ही एक बैठक बुलाकर इसमें विचार किया जायेगा।