logo

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : वेटलिफ्टर्स का जलवा जारी, जेरेमी लालरिनुंगा ने दिलाया गोल्ड

second_gold.jpg

डेस्क:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारतीय  वेटलिफ्टर्स (Indian Weightlifter) का जलवा जारी है। वेटलिफ्टिंग में भारत ने एक और गोल्ड हासिल किया है। वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा(Weightlifter Jeremy Lalrinnunga) ने67 KG कैटेगरी में सुनहरी कामयाबी हासिल की है।  जेरेमी बीच मुकाबले के दौरान चोटिल होने के बावजूद हार नहीं मानी और देश को दूसरा गोल्ड दिलाया। उन्होंने स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160 KG वेट उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 300 KGवेट उठाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

दूसरे प्रयास में पोजीशन किया मजबूत
जेरेमी ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 136 KG का वेट उठाया और गोल्ड मेडल पोजीशन पर आ गए। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 KG वेट उठाकर गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए अपनी पोजीशन और मजबूत कर ली है। जेरेमी ने तीसरी कोशिश 143 KG वेट पर की लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

क्लीन एंड जर्क में भी शानदार प्रदर्शन
भारतीय वेटलिफ्टर ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले अटैम्प्ट में 154 और दूसरे अटैम्प्ट में 160 KG वेट उठाया है। तीसरी कोशिश में उन्होंने 164 KG का वेट ट्राय किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने गोल्ड जीत लिया। क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास के दौरान जेरेमी चोटिल हो गए। इसके बावजूद वे 2 बार और लिफ्ट करने आए।

2018 युवा ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल
लालरिननुंगा का 300 (140+160 KG) किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण दिलाने में सफल रहा।  जेरेमी ने 4 साल के अंदर तीसरी बार तिरंगे की शान बढ़ाई है। उन्होंने साल 2018 युवा ओलंपिक में गोल्ड मेडल के अलावा पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सोना जीता था। अब उनसे पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल की उम्मीद है।