द फॉलोअप डेस्क
क्रिकेट के महापर्व IPL की शुरूआत कल से होने जा रही है। पहला मैच शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके साथ ही इस बार आईपीएल में नई पहल की जा रही है। इस बार आईपीएल की कमेंट्री कुल 13 भाषाओं की होगी। इसमें पंजाबी, उड़िया और भोजपुरी भाषा भी शामिल किया गया है। वहीं स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी, इंग्लिश सहित 9 लैंग्वेज में कमेंट्री होगी। जबकि जियो सिनेमा पर 13 भाषाओं में प्रसारित होगा। स्टार टीवी और जियो सिनेमा पर इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली, मलयालम भाषाओं में कमेंट्री होगी। इसके अलावा जियो पर पंजाबी, उड़िया और भोजपुरी में क्रिकेट की लाइव कमेंट्री होगी।
फिंच और स्मिथ पहली बार माइक थामेंगे
स्टार ने अंग्रेजी के पैनल में सुनील गावस्कर, जैक कैलिस, केविन पीटरसन, मैथ्यू हेडन, आरोन फिंच, टॉम मूडी, पॉल कॉलिंगवुड, डेनियल विटोरी, डैनी मॉरिसन, स्टीव स्मिथ और डेविड हसी को शामिल किया है। आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ पहली बार IPL में स्टार की ओर से बैट की जगह माइक थामे नजर आएंगे। IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ चुके क्रिस गेल जियो सिनेमा के इंग्लिश कमेंट्री पैनल में शामिल हैं। उनके अलावा IPL में अपना जलवा बिखेर चुके एबी डिविलयर्स, इयोन मोर्गन, ब्रेट ली को भी इंग्लिश कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। साथ ही ग्रीम स्वान, ग्रीम स्मिथ, स्कॉट स्टायरिश, संजना गणेशन, सुप्रिया सिंह, सुहेल चंडोक को भी पैनल में शामिल किया गया है।
मिताली, सहवाग करेंगे हिंदी कमेंट्री
हिंदी के कमेंट्री पैनल में वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, मिताली राज, मोहम्मद कैफ, संजय मांजरेकर, इमरान ताहिर, दीप दास गुप्ता, अजय मेहरा, पद्मजीत सेहरावत, जतिन सप्रू को शामिल किया है। तो वहीं जियो सिनेमा ने आकाश चोपड़ा, पार्थिव पटेल, ओवेश शाह, जहीर खान, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, निखिल चोपड़ा, सबा करीम, अनंत त्यागी, रिद्धिमा पाठक, सुरभी वैद्य, ग्लेन सल्दान्हा को शामिल किया है।
अतुल वासन, झूलन गोस्वामी, नयन मोंगिया भी सुनाई देंगे
केदार जाधव, धवल कुलकर्णी, किरण मोरे मराठी में अपने अनुभव जियो सिनेमा पर शेयर करते नजर आएंगे। वहीं झूलन गोस्वामी, लक्ष्मी रत्न शुक्ला बंगाली में IPLकी कमेंट्री करेंगे। जबकि वेंकटेश प्रसाद कन्नड़ और सरनदीप सिंह, अतुल वासन पंजाबी में जियो सिनेमा के पर कमेंट्री करेंगे। स्टार पर मराठी में अमोल मजूमदार और गुजराती में नयन मोंगिया कमेंट्री का जिम्मा संभालेंगे।