logo

CWG2022 : भारतीय लॉन बॉल टीम ने जीता सिल्वर, मेंस-4 में झारखंड के 3 खिलाड़ी शामिल

LAWN_BALL.jpg

डेस्क:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारतीय टीम ने  लॉन व़ॉल (Lawn Ball) में सिल्वर मेडल जीता है।  इस टीम में झारखंड के 3 खिलाड़ी शामिल थे। इनमें जैप-1 के सब इंस्पेक्टर सुनील छेत्री के अलावा नवनीत चंदन और दिनेश शामिल थे। भारतीय टीम को फाइनल में उत्तरी आयरलैंड से 5-18 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम को गोल्ड के बदले सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

 

झारखंड पुलिस ने कहा हमारे लिए गर्व का पल
इस जीत पर झारखंड पुलिस की ओर से कहा गया कि यह हमारे लिए गर्व का पल है। डीजीपी झारखंड और झारखंड पुलिस परिवार, झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 की ओर से कहा गया कॉमनवेल्थ गेम्स में झारखंड पुलिस ने राज्य का नाम रौशन किया है। सब इंस्पेक्टर सुनील छेत्री,नवनीत, चंदन और दिनेश पर पुरुषों के लॉन बॉल्स गेम में सिल्वर मेडल हासिल करने पर गर्व महसूस हो रहा है। बता दें कि इस वर्ष झारखंड पुलिस से भारत के लिए ये दूसरे राष्ट्रमंडल पदक विजेता हैं।


महिला की टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता
इससे पहले बर्मिंघम 2022 में महिला की टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था, इसके बाद लॉन बाउल्स में यह भारत का दूसरा मेडल था। उत्तरी आयरलैंड के लिए, यह लॉन बाउल्स में पांचवां कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड मेडल और 1998 के बाद पुरुषों का दूसरा पदक था।