logo

Sports : टशन में वेस्टइंडीज पहुंची टीम इंडिया, द वॉल राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों संग बनाया रील

shikhar_post.jpg

डेस्क:
टीम इंडिया (Team India) वेस्टइंडीज दौरे (West indies Tour) पर पहुंच गई है। दौरे का आगाज 22 जुलाई को 3 वनडे मैचों की सीरीज (One day Series) से होगा। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन (Captain Shikhar Dhawan) ने शेयर किया है जिसमें टीम इंडिया पूरे टशन में नजर आ रही है। सबसे खास बात यह है कि इस वीडियो (Viral Video) में भारतीय टीम के कोच  राहुल द्रविड़ (Coach Rahul Dravid) भी नजर आए हैं। सोशल मीडिया में इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

सुपरस्टार रणवीर सिंह ने किया कमेंट
यह रील भारतीय ओपनर शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर टीवी कलाकार करण वाही ने कमेंट करते हुए लिखा कि द वॉल(राहुल द्रविड़) को देखकर मजा आ गया। वहीं सुपरस्टार रणवीर सिंह ने वीडिया पर एक नंबर लिखा। एक यूजर पर इसपर लिखा कि कभी नहीं सोचा था की राहुल द्रविड़ को रील में देखने का मौका मिलेगा। ते वही एक यूजर ने राहुल द्रविड़ सर रॉक लिखा। बता दें कि इस रील के अबतक 4.5 करोड़ लोगों ने देखा है।  वही 731k लोगों ने इसे लाइक किया है और 4 हजार 6 सौ 75 लोगों ने इसपर कमेंट किया है।


पहला मुकाबला 22 जुलाई को
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला 3 वनडे की सीरीज का पहला मुकाबला 22 जुलाई को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। इसके अलावा  2 मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। शेड्यूल के अनुसार, भारतीय टीम 22 जुलाई से 7 अगस्त के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका के दौरे पर रहेगी। वहां पहले 22 से 27 जुलाई तक 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। 29 जुलाई से 7 अगस्त के बीच पांच टी-20 मुकाबले होंगे।


ये है वनडे टीम
शिखर धवन (कप्तान) रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।