logo

'यशस्वी' शतक से एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

asian_games_mens.jpg

द फॉलोअप डेस्क
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। आज (3 अक्टूबर) को हुए क्वाटर फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को 23 रनों को हराया। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल जीत के बादशाह बने। उन्होंने बेहतरीन शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई है। बता दें कि अब सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। 


यशस्वी जायसवाल ने जमाया बेहतरीन शतक 
चीन के हांगझू शहर में खेल गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन शतक जमाया। उन्होंने 49 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह ने 15 गेंद पर 37 रन बनाए तो शिवम दुबे 25 रनों की पारी खेली।  वहीं टारगेट का पीछा करते हुए नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी।

 6 अक्टूबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया

बता दें कि सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। जानकारी हो कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को मेंस क्रिकेट इवेंट में सीधा क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। वहीं, नेपाल की टीम ग्रुप स्टेज में मंगोलिया और मालदीप को हराकर अंतिम-8 में पहुंची थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N