logo

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू को स्वर्ण, भारत की झोली में अब तक 4 पदक

mirabai_chanu.jpg

बर्मिंघम:
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने अब तक 4 पदक जीते है। अच्छी बात यह है कि सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए। शनिवार को मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने देश को लिए पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके साथ ही संकेत सरगर (Sanket sargar) और बिंदिया रानी (Bindiya Rani) ने सिल्वर अपने नाम किया। वहीं, गुरुराजा पुजारी (Gururaja Pujari) ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। बता दें कि भारत ने वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) में गोल्ड और सिल्वर जीतने के मामले में इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है। भारत के नाम अबतक 44 गोल्ड और 50 सिल्वर हो गए हैं।

49 KG वेट कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड
मीराबाई चानू ने विमेन्स वेटलिफ्टिंग 49 KG वेट कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने कुल 201 KG वेट उठाते हुए गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं बिंदिया रानी देवी ने देश के लिए चौथा मेडल जीता। उन्होंने 55 KG वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। बिंदिया ने कुल 202 KG वेट उठाया। 

संकेत सरगर पदक जीतने वाले पहले भारतीय
इसके साथ ही संकेत सरगर इन गेम्स में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने जब उन्होंने पुरुष 55 किग्रा में सिल्वर मेडल हासिल किया। महाराष्ट्र के रहने वाले संकेत फाइनल में 248 किलोग्राम भार ही उठा सके। वहीं भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किग्रा भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। गुरुराज ने 269 किलोग्राम भार उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है।


12 और कैटेगरी के मुकाबले होने  बाकी
अभी वेटलिफ्टिंग में 12 और कैटेगरी के मुकाबले होने हैं लिहाजा इस खेल में भारत के मेडल की संख्या में और भी इजाफा होना पक्का है। अब वेटलिफ्टिंग की टैली 2018 से बेहतर होगी या नहीं इसका जवाब 3 अगस्त की देर रात हो मिलेगा। उस दिन वेटलिफ्टिंग इवेंट की समाप्ति होगी। अगले तीन दिनों तक वेटलिफ्टिंग से लगातार अच्छी खबरों की उम्मीद आप कर सकते हैं।