डेस्क:
टीम इंडिया (India) ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज (Westindies) को 119 रन के बड़े अंतर से हारकर 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इसी के साथ शिखर धवन (Shikher Dhawan) की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारत ने 39 साल में पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में किसी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 225 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम 137 रन पर ही सिमट गई।

ओपनर शुभमन गिल बने जीत के हीरो
भारत के इस ऐतिहासिक जीत के हीरो ओपनर शुभमन गिल रहें। जिन्होंने नाबाद 98 रन की पारी खेली। बारिश के कारण गिल सिर्फ 2 रन से अपने करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से वंचित रह गए लेकिन उन्होंने दर्शकों का और अपने फैंस का दिल जीत लिया। गिल ने 98 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 98 रन जड़े। उन्होंने कप्तान शिखर धवन के साथ 113 रन की साझेदारी भी की। इसके साथ ही कप्तान शिखर धवन ने अपनी वनडे करियर की 37वीं फिफ्टी लगाई। धवन ने 58 रन की पारी खेली वहीं श्रेयस अय्यर ने 44 रनों का य़ोगदान दिया।

युजवेंद्र चहल ने झटके 4 विकेट
वहीं वेस्टइंडीज की पारी को 26 ओवर में 137 रन पर समेटने में स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर को 2-2 विकेट मिले। अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।