द फॉलोअप डेस्क
एशियन गेम्स 2023 को भारत का शानदार खेल जारी है। टीम इंडिया ने खेल के 11वें दिन अपना 71 मेडल जीत है। भारत ने अपने 71 पदक के साथ अपना ही 2018 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें की 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भारत ने कुल 70 पदक जीते थे। एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अबतक 16 गोल्ड, 26 सिल्वर और 29 कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमा लिया है। वहीं अब भी कई इवेंट होने बाकी है। वहीं भारत ने आज दो पदक हासिल किए। 35 किमी पैदल चाल की मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं भारतीय तीरंदाजों देवताल और ज्योति ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N