logo

Republic Day 2022 : नीरज चोपड़ा होंगे गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा, हरियाणा की झांकी में होंगे शामिल!

84b3767e-6ae1-4319-80b1-b43a9984779f.jpg

चंडीगढ़: 

राजपथ दिवस पर गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी जोर-शोर से जारी है। गौरतलब है कि हर वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में झांकी भी प्रदर्शित की जाती है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों, केंद्र-शासित प्रदेशों तथा केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालय तथा विभागों की झांकी प्रदर्शित की जाती है। इस बार हरियाणा की झांकी खास होने वाली है। डीपीआर हरियाणा ने इसकी जानकारी दी। 

हरियाणा की झांकी में ओलंपियन होंगे शामिल
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार हरियाणा की झांकी भी शामिल की जायेगी। हरियाणा की झांकी में 10 ओलंपियन भी हिस्सा लेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टोक्यो ओलंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति झांकी का मुख्य आकर्षण होगी। बता दें कि झारखंड की झांकी को इस बार शामिल नहीं किया गया है। सांसद सीता सोरेन ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी झांकियों की सूची जारी होना बाकी है। 

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 23 जनवरी को
गौरतलब है कि, इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 24 जनवरी की बजाय 23 जनवरी से ही होगी। केंद्र सरकार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को पड़ती है, इसलिए इसी दिन से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष नए राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होगा। यहीं परेड भी होगी।