logo

जिम्बावे के खिलाफ दूसरे ODI मैच में हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा का शतक, 300 का आंकड़ा पार

जिम्बावे के खिलाफ दूसरे ODI मैच में हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा का शतक, 300 का आंकड़ा पार

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

INDvsZIM ODI Series: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने जिम्बावे (Zimbabwe) के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतक लगाया। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जिम्बावे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों पर 126 रनों की पारी खेली। इस पारी में हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 15 चौके निकले। इससे पहले जिम्बावे के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में भी हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारी खेली थी। हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम से तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने वाली हरमनप्रीत कौर बल्ले से कमाल कर रही हैं।

गुवाहाटी में हुई बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग के बाद कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा था कि वह टीम के लिए बल्ले से ज्यादा योगदान देना चाहती हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से टीम की जीत के बावजूद हरमनप्रीत कौर  की बैटिंग पर सवाल उठ रहे थे। उनके फॉर्म को लेकर टीम में उनकी जगह पर भी सवाल उठ रहे थे।

शायद यही वजह है कि जिम्बावे के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में 41 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेलने के बाद वह पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में काफी भावुक हो गई थीं।

 

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का भी शतक आया
ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने भी बेहतरीन शतक लगाया। दीप्ति शर्मा ने महज 86 गेंदों में 106 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने इस पारी के दौरान कुल 15 चौके लगाए, जो उनकी सयंमित लेकिन तेज बैटिंग का सबूत है। दीप्ति शर्मा भारतीय टीम में गेंद और बल्ले से बराबर योगदान देने के लिए जानी जाती हैं। इस स्पिन ऑलराउंडर की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया जिम्बावे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 300 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुई। भारतीय टीम ने जिम्बावे को निर्धारित 50 ओवर में 329 रनों का लक्ष्य दिया है। गौरतलब है कि दीप्ति शर्मा के अलावा पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इस मैच में शतक लगाया है। उन्होंने 126 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल ने 61 रनों का योगदान दिया। प्रतीका ने पिछले मैच में शतक लगाया था। 

जीत से सीरीज में बनेगी निर्णायक बढ़त
जिम्बावे के खिलाफ घरेलु वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीता था। भारतीय टीम आज दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त हासिल करना चाहेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने जिम्बावे को टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। टीम इंडिया ने मुकाबले जीते हैं, लेकिन खेल के प्रत्येक क्षेत्र में सुधार की गुंजाइश बनी हुई है। स्मृति मंधाना का बल्ला कप्तान बनने के बाद से नहीं चला है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष भी फॉर्म से जूझ रही हैं। फील्डिंग में और मेहनत की आवश्यक्ता है। 

Tags - Harmanpreet KaurDipti SharmaINDvsZIM ODI SeriesCricketSports