logo

खेल जगत : छत्तीसगढ़ में गोल्ड मेडल विजेता को मिलेगा 2 लाख तो झारखंड में सिर्फ 40 हजार..वह भी समय पर नहीं 

KHELO.jpg

रांची : 

एक जैसी मेहनत, एक जैसा पदक, एक जैसा खेल फिर भी अलग-अलग राज्यों पुरुस्कार की राशि अलग-अलग रखी गयी है। एक ही खेल के लिए जहां छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख की पुरस्कार राशि दी जायेगी तो वहीं झारखंड में इसके लिये 40 हजार रुपये दिये जाएंगे। यह नयी खेल नीति के तहत दिया जाएगा। खेलो इंडिया के स्वर्ण पदक विजेता को केवल 40 हजार रुपये दिये जाएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में स्वर्ण विजेता को दो लाख और हरियाणा अपने खिलाड़ियों को 1लाख दिए जा रहे हैं। 


कभी समय पर नहीं मिलता पैसा
एक तो झारखंड में कम राशि दी जाती है उसपर भी यह भी समय पर नहीं दिया जाता है। बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के खिलाड़ियों ने इस बार सात स्वर्ण सहित 12 पदक अपने नाम किये हैं। पुरस्कार के मामलें में झारखंड सबसे पिछड़ा है। झारखंड में कांस्य पदक विजेता को सिर्फ 15 हजार मिलेंगे। जबकि छत्तीसगढ़ में कांस्य पदक विजेता को एक लाख रुपये मिलेगा। 


खिलाड़ी लगाते रहते हैं चक्कर
झारखंड की सबसे बड़ी सम्सया है कि यहां समय पर पैसे नहीं दिये जाते हैं जिससे खिलाड़ियों का मनोबल गिरता है। वहीं दूसरे राज्यों में समय से पुरस्कार राशि दी जाती है।  साथ ही रोजगार भी दिये जाते हैं। झारखंड में एक साल से खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि पेंडिंग है और खिलाड़ियों को इसके लिए चक्कर लगाना पड़ता है। प्रभात खबर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एथलेटिक्स के रामचंद्र सांगा ने पिछले वर्ष खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन अभी तक उसे पुरस्कार राशि नहीं मिली है।