डेस्क:
टीम इंडिया (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच वनडे सीरीज(Oneday Series) का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला मुकाबला आज पोर्ट ऑफ स्पेन (port of Spain) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि वेस्टइंडीज से पिछले 16 सालों से भारत एक भी मैच नहीं हारा है। ऐसे में शिखर (Shikhar Dhawan) की अगुवाई वाली यह वनडे टीम जीत के उम्मीद के साथ मैदान पर उतेरेगी। दोनों टीमों ने अबतक 136 मुकाबले खेले गए हैं। भारत को 67 मैचों में जीत और 63 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 2 मैच टाई रहा है। 4 मैच में कोई रिजल्ट नहीं निकला है।

पारी की शुरूआत करेंगे शिखर धवन और शुभमन गिल
बता दें कि इस सीरीज में विराट कोहली(Virat Kohli), बुमराह(Bumrah) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को आराम दिया गया है। वहीं आर अश्विन(R Ashwin) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की टीम में वापसी हुई है। पारी की शुरूआत शिखर धवन और शुभमन गिल करेंगे। इसके साथ ही गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल स्पिन विभाग संभालेंगे। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर रह सकती है।

भारत की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।