logo

INDvsWI : फ्लोरिडा में खेले जाएंगे भारत-विंडीज T20 सीरीज के आखिरी 2 मैच, टला संकट

t20_india_vs_wi2.jpg

डेस्क:

भारत (India) और वेस्टइंडीज (WestIndies) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज (T-20 series) जारी है। सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। सीरीज के बाकी बचे 2 मुकाबले अमेरिका में खेले जाने हैं जिसपर संकट मंडरा रहा था। दरअसल खिलाड़ियों को अमेरिका का वीजा मिलने में समस्या आ रही थी। बता दें कि भारतीय और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को अमेरिकी वीजा मिल गया है। यानी, अब पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी 2 मैच फ्लोरिडा में हो सकेंगे।

इंटरव्यू के बाद दिया गया वीजा
बता दें कि वीज़ा से जुड़ी दिक्कत के लिए भारत और वेस्टइंडीज़ के टीम को गुआना जाना था जहां अमेरिकी एंबेसी में सभी खिलाड़ियों की बैठक होनी थी। यह बैठक 2 अगस्त को हुई थी। इसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल थे। बताया गया है कि भारतीय टीम में शामिल कप्तान-कोच समेत 14 लोगों के पास अमेरिकी वीजा नहीं था। इंटरव्यू के बाद इन सबको वीजा जारी कर दिया गया।


आखिरी के दो मैच खेलते नजर आएंगे  रोहित
दूसरी बड़ी खबर यह सामने आई है कि कप्तान रोहित शर्मा अब बिलकुल फिट है। वे आखिरी के 2 मैचों में खेलते नजर आएंगे। रोहित को सीरीज के तीसरे मैच के दौरान कमर में चोट लगी थी। इस वजह से वह 11 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।


तीसरा मुकाबला भारत की झोली में
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा टी-20 मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19 ओवर में टारगेट पूरा कर जीत दर्ज की।