logo

वीमेंस हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही सभी 6 टीमों का हुआ सम्मान, सीएम हेमंत ने की शिरकत

a342.jpeg

रांची:

राजधानी रांची के जैप-1 स्थित ऑडिटोरियम में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भारत सहित 6 देशों की महिला हॉकी टीम झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए आई हैं। 

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हो रहे मैच
बता दें कि झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मुकाबले मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में लीग चरण के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। लीग में सर्वाधिक 5 मुकाबले जीतकर टीम इंडिया प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। 4 नवंबर को टीम इंडिया का मुकाबला कोरिया से होगा। बता दें कि लीग चरण में भारत ने कोरिया को 2-1 से हराया है इसलिए मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है। 

महिला हॉकी टीम ने किया है बेहतरीन प्रदर्शन
गौरतलब है कि विमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप में सविता पुनिया की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने पहले थाईलैंड को हराया और फिर मलेशिया को मात दी। टीम इंडिया ने इसके बाद चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के खिलाफ भी जीत हासिल की। बता दें कि एशियन गेम्स में भारतीय टीम को चीन के हाथों सेमीफाइनल मुकाबला गंवाना पड़ा था लेकिन यहां रांची में इसका हिसाब चुकता कर दिया। टीम खिताब की प्रबल दावेदार है। 

लोकल गर्ल सलीमा टेटे और संगीता ने दिखाई प्रतिभा
बता दें कि घरेलू मैदान पर खेल रही टीम इंडिया की अब तक की जीत में लोकल गर्ल सलीमा टेटे और संगीता कुमारी के अलावा, वंदना कटारिया, ज्योति कुमारी, लालरेम्सियामी, मोनिका कुमारी, नेहा और नवनीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की खिलाड़ी न केवल एकजुट दिखी हैं बल्कि मैच के दौरान मानसिक मजबूती का भी परिचय दिया है।