डेस्क:
भारतीय क्रिकेट नियन्त्रण बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज ( West Indies) दौरे के लिए भारतीय टीम (Indian Team) का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan ) को सौंपी गई है। वहीं रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को उपकप्तान बनाया गया है। इस दौरे में टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), केएल राहुल(KL Rahul), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), ऋषभ पंत(Rishab Pant) और मोहम्मद शमी(Mohammed Shami) को आराम दिया गया है।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन की अगुवाई वाले इस टीम में रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह शामिल हैं।
???? NEWS ????: The All-India Senior Selection Committee has picked the squad for the three-match ODI series against the West Indies to be played at the Queen's Park Oval, Port of Spain, Trinidad.#TeamIndia | #WIvIND
— BCCI (@BCCI) July 6, 2022
22 जुलाई से दौरे की शुरूआत
बता दें कि इस दौरे की शुरुआत 22 जुलाई को होगी। वेस्टइंडीज में टीम इंडिया को 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टी-20 के लिए अभी टीम का चयन नहीं किया गया है।
