डेस्क:
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने रणजी डेब्यू मैच में शतक जड़ा है। यही कारनामा 34 साल पहले उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने किया था। सचिन ने साल 1988 में अपने रणजी डेब्यू में शतक बनाया था। इस इत्तेफाक के साथ एक और इत्तेफाक इस शतक से जुड़ा है। दरअसल पिता सचिन ने भी जब शतक लगाया था तक दिसंबर का महीना था। अब बेटे अर्जुन ने अपने रणजी डेब्यू में शतक लगाया तो यह दिसंबर माह है। ऐसे में कह सकते हैं कि बेटा पिता के नकशे कदम पर आगे बढ़ रहा है। बता दें कि अर्जुन ने गोवा की ओर से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है। अर्जुन शतक जमाकर नाबाद हैं। वहीं, गोवा की टीम पहली पारी में 400 रन के करीब पहुंच गई है।

15 साल के उम्र में सचिन ने जड़ा था शतक
सचिन ने साल 1988 में गुजरात के खिलाफ अपना पहला शतक बनाया था। उस वक्त सचिन महज 15 साल के थे। तब सचिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। सचिन ने बाद में दलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में भी डेब्यू मैच में शतक जमाया था

IPLमें मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर ऑलराउंडर हैं। वह तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं। IPLमें मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। उन्हें अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। वहीं उन्होंने अब तक खेले 9 टी-20 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उनका 10 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा है। जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। 32 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।