logo

INDvsWI : विंडीज के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, हरफनमौला रविंद्र जडेजा चोटिल

jadeja_in_blue1.jpg

डेस्क:
भारत (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच वनडे सीरीज (One-day Series) का पहला मुकाबला आज होगा। मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम (Team India) को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (All rounder Ravindra Jadeja) चोटिल हो गए हैं। साथ ही उनके पहले वनडे सीरीज में खेलने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है। बता दें कि वनडे सीरीज को लिए उन्हें भारत का उप-कप्तान (Vice Captain of India) बनाया गया था। इस बात की जानकारी टीम के कप्तान शिखर धवन (Captain Shikhar Dhawan) ने दी है।

प्रैक्टिस सेशन में भी नहीं लिया था हिस्सा
शिखर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भी उसे थोड़ी समस्या है। ऐसे में हम नहीं जानते कि जडेजा पहले ODI से पहले फिट हो सकेंगे या फिर नहीं। उनके अलावा, हमारे पास मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्ण जैसा फास्ट बॉलिंग अटैक है। बता दें कि जडेजा को कितनी गहरी चोट लगी है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि इस चोट के कारण उन्होंने टीम के इंडोर प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था।

दिया जा सकता है आराम
वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, टी20 विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई जोखिम नहीं लेना चाहती है, इसलिए जडेजा को पूरे वनडे सीरीज से आऱाम दिया जा सकता है ताकि उनके बाएं घुटने की चोट और ज्यादा न बढ़े। जडेजा को अगर पूरे वनडे सीरीज में आराम दिया जाता है तो वो वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 जुलाई से शुरू होने वाले पांच टी20 की सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं।