logo

रांची में अजेय का टूटा रिकॉर्ड, सुंदर की हॉफ सेंचुरी नहीं आई काम, हारा भारत

रांची में अजेय का टूटा रिकॉर्ड, सुंदर की हॉफ सेंचुरी नहीं आई काम, हारा भारत

द फॉलोअप डेस्क
रांची के जेएससीए स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 21 रनों से मात दे दी। इस हार के साथ ही भारतीय टीम 3 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। भारतीय टीम की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने जोरदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी में महज 28 बॉल पर जोरदार हॉफ सेंचुरी ठोंकी। मगर उनकी पारी भारत को हार से नहीं बचा सकी।

155 रन ही बना पाया भारत
धोनी के शहर रांची में भारत का अजेय रहने का रिकॉर्ड था। मगर इस हार के साथ ही यह रिकॉर्ड टूट गया। क्योंकि, इससे पहले टी-20 मैच में भारत ने कोई मुकाबला नहीं गंवाया था। बताते चलें कि न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू में ही चरमरा गई। बाद में सुंदर ने अच्छे हाथ दिखाते हुए हॉफ सेंचुरी ठोंकी। जिसके कारण भारत 155 रन तक पहुंच सकी।