logo

Sports : यदि मैं सेलेक्टर होता तो T20 टीम में नहीं होते विराट कोहली, जानिए किस पूर्व क्रिकेटर ने कहा ऐसा! 

virat.jpg

डेस्क:

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे है। तमाम कोशिशों के बावजूद उनका बल्ला मुंह नहीं खोल रहा है। इसी खराब फॉर्म को लेकर आये दिन कोई न कोई उन्हें सुना ही देता है। इसी कड़ी में भारत के पूर्व किक्रेटर अजय जडेजा (Former Cricketer Ajay Jadeja) ने विराट की खराब पारी को लेकर बड़ी बात कह दी है। एक टीवी प्रोग्राम में जडेजा ने कहा कि अगर मैं टीम इंडिया का सिलेक्टर होता, तो विराट कोहली को टी-20 टीम में नहीं चुनता। बता दें कि इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Former Indian Captain Kapil Dev), सुनील गावस्कर(Sunil Gavaskar) ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी।

कपिल देव, सुनील गावस्कर ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई
1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने कहा है कि  यदि आर. अश्विन खराब प्रदर्शन के कारण टीम से ड्रॉप किए जा सकते हैं तो विराट कोहली क्यों नहीं। इस बीच सुनील गावास्कर ने कोहली की आलोचना की थी। 

दूसरे टी-20 में महज एक रन ही बना सके
शनिवार को बर्मिंघम में दूसरे टी-20 में विराट कोहली महज 1 रन ही बना सके थे। उन्हें डेब्यू मैच खेल रहे इंग्लिश गेंदबाज रिचर्ड ग्लासेन ने वाइड लॉन्ग ऑन-डीप मिडविकेट के बीच में डेविड मलान के हाथ कैच कराया था। बता दें कि इस मैच में करीब 5 महीने बाद खेलते नजर आए थे। पिछली दस पारियों में वे महज एक फिफ्टी ही लगा सके हैं। वे दो दफा ही 40+ स्कोर कर सके हैं।