logo

राष्ट्रीय हॉकी में छाने को तैयार झारखंड की महिला खिलाड़ियों की नई पीढ़ी, इन 6 प्लेयर्स का नाम जान लीजिये

players_hockey.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 झारखंड की 6 बेटियों का चयन जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए हुआ है। इसमें नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर,संजना होरो और निशा मिंज शामिल हैं। ये खिलाड़ी 3 अप्रैल से 16 मई 2024 तक साई सेंटर बंगलुरु में आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में ट्रेनिंग लेंगी। जहां झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों ये नई पीढ़ी राष्ट्रीय हॉकी में छाने को तैयारी करेंगी। इस खबर के बाद खिलाड़ियों के घर पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ गई है। 


02 अप्रैल को शुरू होगी ट्रेनिंग
गौरतलब है कि इन खिलाड़ियों के नेशनल कैंप में शामिल होने के लिए हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आर के श्रीवास्तव ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को पत्राचार के माध्यम से जानकारी दी। पत्राचार में कहा गया है कि खिलाड़ियों को 02 अप्रैल को कैंप में उपस्थित होना है। बता दें कि वर्तमान समय में ये सभी खिलाड़ी झारखंड सरकार खेल विभाग द्वारा संचालित एकलव्य हॉकी सेंटर रांची के प्रशिक्षणार्थी है।  


4 खिलाड़ी सिमडेगी की और 2 खूंटी
इन खिलाड़ियों में नीरू कुल्लू,रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर और निशा मिंज सिमडेगा जिला की तथा बिनिमा धान और संजना होरो खूंटी जिला की रहने वाली है। जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में एक साथ झारखंड के आधा दर्जन खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड और खेल विभाग के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86