logo

INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौंथा टी-20 आज, जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी भारतीय टीम

t20_india_vs_wi3.jpg

डेस्क:

भारत (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच हो रहे टी-20 सीरीज का  चौंथा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला फ्लोरिडा(Florida) के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क अंड ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम(Central Broward Park and Broward County Stadium) में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। इसके साथ ही भारतीय टीम आज का मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा। वहीं वेस्टइंडीज यह मैंच जीतकर सीरीज में बराबरी करने की उम्मीद से उतेरेगा। बता दें कि भारतीय समयानुसार टॉस  7:30 बजे होगी। वहीं खेल रात 8 बजे से शुरू होगा। जिसका प्रसारण DD स्पोर्ट्स के फ्री-टु-एयर सब्सक्रिप्शन पर देखा जा सकता है।

 रोहित शर्मा बिलकुल फिट
कप्तान रोहित शर्मा जो तीसरे टी-20 में चोटिल हो गए थे। अब बिलकुल फिट है और आज के मैच में खेलते नजर आएंगे। रोहित को सीरीज के तीसरे मैच के दौरान कमर में चोट लगी थी। इस वजह से वह 11 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।


पिच का हाल
यहां की पिच आमतौर पर धीमी होती है जिसमें स्पिनर्स को काफी फायदा हो सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाएगा, पिच और धीमी होती जाएगी। इसके साथ ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 में से 9 मुकाबले इस मैदान पर जीते हैं। इस मुकाबले में टॉस बेहद अहम माना जा सकता है।


भारत की संभावित प्लेइंग 
 रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह