डेस्क:
भारत (India) और वेस्टइंडीज (Westindies) के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज (Oneday Series) का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन (Port Of Spain) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने तीन मैचों वाली इस सीरीज में 2 मुकाबला जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है।

हो सकती है बारिश
टीम इंडिया इस मुकाबले को भी जीतकर वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। अगर भारत ऐसा करने में कामयाब होती है तो 39 साल में पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में किसी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करेगी। लेकिन मौसम विभाग ने मैच के दौरान बारिश की आशंका जताई है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि बारिश इतनी नहीं होगी कि मैच का नतीजा ही न निकले।

रवींद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया एक वीडियो
वहीं भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिससे पोर्ट ऑफ स्पेन के मौसम का अनुमान लगाया जा सकता है। दरअसल, जडेजा ने स्टेडियम का वीडियो शेयर किया है, इसमें भारी बारिश होती दिख रही है और मैदान को कवर्स से ढंका गया है। इसी वजह से भारतीय टीम का नेट सेशन रद्द हो गया और जडेजा प्रैक्टिस नहीं कर पाए।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युज़वेंद्र चहल/रवि बिश्नोई, आवेश खान/प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11
शाई होप, काइल मेयर्स, शेमार ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड/जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, हेडन वॉल्श।