logo

INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T-20 मुकाबला आज

india_vs_wi_t20.jpg

डेस्क:
भारत (India) और वेस्टइंडीज (WestIndies) के बीच 5 मैचों की T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 8 बजे से सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क स्टेडियम (Warner Park Stadium) में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 1-0 की बढ़त से आगे चल रहा है। बता दें कि टीम इंडिया पहली बार वॉर्नर पार्क स्टेडियम के मैदान में अपना टी-20 मैच खेलने उतरेगी।


नया रिर्कॉड कर सकती है कायम 
अगर भारत यह मैच जीत लेती है तो वेस्टइंडीज से सबसे अधिक टी-20 मैंच जीतने के मामले में पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। भारत ने वेस्टइंडीज के अब तक 21 मैच खेले हैं। इसमें उसे 14 में जीत मिली है और 6 में हार वहीं 1 मुकाबला नो रिजल्ट रहा है। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 मैचों में से 15 में जीत हासिल की है। तीन में उसे हार मिली और 3 मैच के नो रिजल्ट रहे। यानी भारतीय टीम आज जीत की स्थिति में पाकिस्तान के रिकॉर्ड को बराबर कर देगी। 

पिच का हाल
वहीं इस स्टेडियम में हमेशा से ही गेंदबाजों के लिए अच्छा साबित हुआ है। ऐसे में पिछले टी20 में 3 स्पिनर के साथ उतरने वाली टीम इंडिया इस मैच में 3 तेज गेंदबाजों के साथ खेल सकती है। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह के साथ तीसरे पेसर के रूप में हर्षल पटेल नजर आ सकते हैं। इस मैदान पर हुए 10 टी20 में रन चेज करने वाली टीम 6 बार जबकि पहले बैटिंग करने वाली टीम को दो मैच में जीत मिली है।


भारत का संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, रवि बिश्नोई/हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।