logo

IND vs ENG : दूसरा टी-20 मुकाबला आज, 5 महीने बाद विराट की वापसी

india_vs_eng.jpg

डेस्क:
भारत(India) और इंग्लैड(England) के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आज खेला जाएगा। यह मुकाबला बर्मिंघम(Birmingham) के एजबेस्टन मैदान(Edgbaston Grounds) में खेला जाएगा। दूसरे टी-20 मैच में करीब 5 महीने बाद विराट कोहली(Virat Kohli) खेलते नजर आएंगे। साथ ही जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) और ऋषभ पंत(Rishab Pant) की भी टीम में वापसी हुई है। बता दें कि 7 जुलाई को भारत और इंग्लैड के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला गया था जिसमें भारत ने इंग्लैड को 50 रनों से हराया था।

करीब डेढ़ घंटे बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की
लंबे समय से खराब फॉम से जूझ रहें विराट आज अच्छी पारी खेलने की उम्मीद से मैदान से उतरेंगे। खराब फॉम के कारण उनके  टी20 करियर पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसे में अपनी वापसी के लिए कोहली काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले नेट्स पर करीब डेढ़ घंटे तक  बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। इस प्रैक्टिस सेशन का वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस दौरान हेड कोच राहुल द्रविड़ भी मौजूद रहे और खुद उन्होंने नेट्स पर कोहली को थ्रो डाउन किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

 

8 महीने बाद एक साथ नजर आएंगे बुमराह, विराट और रोहित
टीम इंडिया के तीन दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह अगर प्लेइंग-11 में शामिल होते हैं तो लगभग 8 महीने बाद ये तीनों एक साथ टी-20 मुकाबला खेलते नजर आएंगे। इससे पहले तीनों खिलाड़ी 8 नवंबर 2021 को वर्ल्ड कप 2021 में भारत और नामीबिया के बीच खेले गए मुकाबले में एक साथ मैदान पर उतरे थे।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तातन), दीपक हुड्डा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वतर कुमार, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, रीस टोपले।