द फॉलोअप टीम, छपरा:
रामगढ़ा-बसंत पकवा इनार के बीच सुनसान चंवर में लड़का और लड़की एक दूसरे से रास्ते में प्रेम का इजहार कर रहे थे। राहगीरों की नजर प्रेमी युगल पर पड़ी तो दोनों की जबरन शादी करवा दी गयी। दोनों आपस मे शादी को तैयार थे पर दोनो के घरवाले अंतरजातीय विवाह नही चाहते थे। आपत्तिजनक हालत में पकड़ने की वजह से ही राहगीरों ने उनकी शादी करवा दी। उन्हें रामगढ़ा हनुमान मंदिर परिसर में लाया गया। वहां से दोनों के परिजनों को सूचना दी गई।
देर तक चला फैमिली ड्रामा
दोनों के माता-पिता के पहुंचने पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गयी। सब लोग प्रेमी युगल को देखने के लिए पहुंच गए। युवक की पहचान देवरिया गांव निवासी 25 वर्षिय जितेन्द्र महतो के रूप में हुई है तो वहीं युवती अदमापुर निवासी सुदामा महतो की 19 वर्षीया बेटी है।
जन-प्रतिनिधियों ने किया राजी
मिर्जापुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राय और सरपंच पारस राय को बुलाया गया। जनप्रतिनिधियों ने इस शादी को लेकर हामी भरी। युवक के परिजन तैयार नहीं थे। जन-प्रतिनिधियों के समझाने पर युवक के परिजन भी शादी करने पर राजी हुए। इसके बाद दोनों की रामगढ़ा हनुमान मंदिर परिसर शादी कराई गयी।