द फ़ॉलोअप टीम, डेस्क :
बादाम एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसके कई सारे फायदे हैंं। बचपन में हम सबकी माँ ने हमें बादाम खाने को दिए होंगे ताकि हमारी यादतशत तेज़ हो जाए। मगर यह बहुत कम लोग जानते हैं कि बादाम यानी Almonds हर किसी के लिए फायदेमंद साबित हो ये जरूरी नहीं है। बादाम खाने के कुछ नुकसान भी हैं। हर चीज़ के अपने फायदे और नुकसान होते, कई बार लोगों को ये पता नहीं होता कि कितना बादाम खाना चाहिए। हम बादाम को हेल्दी समझ कर ढेर सारा इसे खा लेना फायदे की जगह नुकसान देता है। बता दें कि बादाम में कैल्शियम, फास्फोरस,विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन ,हेल्दी फैट और एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है। इसलिए ये कई बीमारियों को दूर करने के साथ इम्युनिटी भी बढ़ाता है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
चलिए आपको बताते हैं कि किन बीमारियों में बादाम खाने से बचना चाहिए
- जिनको हाई बीपी कि प्रॉब्लम है उन्हें बादाम खाने से बचना चाहिए।
-इसके साथ ही किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर में दिक्कत हो तो आपको बादाम बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद ऑक्सलेट नुकसान करता है।
-जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या हो, इर्रेटेटिंग बॉउल सिंड्रोम हो या जिनका डायजेशन बेहद खराब हो उन्हें बिलकुल भी बादाम नहीं खाना चाहिए।
-डॉक्टर्स के अनुसार बादाम में विटामिन ई बहुत अधिक होता है और जब ये ज्यादा शरीर में जाता है तो इससे सिरदर्द की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही ये तरोताजगी की जगह थकाना का कारण बन जाता है। इसलिए माइग्रेन वालों को इसे बिलकुल नहीं खाना चाहिए।
-इसके साथ ही यदि आप एंटीबायोटिक ले रहे तो आपको बादाम खाने से परहेज करना चाहिए।
-यदि आपको हाइपर एसिडिटी की प्रॉब्लम में भी बादाम नहीं खाना चाहिए।
- और इसके साथ ही यदि जिनका वेट ज्यादा है वे भी बादाम से परहेज करें।