द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड की 36 सदस्यीय कुश्ती टीम गोंडा के लिए रवाना हो गई। टीम वहां 65वीं सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। झारखंड की टीम में 20 पुरुष पहलवान, 10 महिला पहलवान और 6 कोच तथा मैनेजर शामिल है। टीम मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन से नंदिनी नगर गोंडा (यूपी) के लिए रवाना हो गयी। कुश्ती संघ ने शुभकामना दी।
भोलानाथ सिंह ने टीम को दी शुभकामना
टीम को रवाना करने से पहले झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम को चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना दी। टीम के प्रशिक्षक के तौर पर गढ़वा के धीरज कुमार चौबे औऱ लोहरदगा के पप्पू कुमार साहू भी रवाना हो गये हैं। टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

पुरुष पहलवानी टीम में ये खिलाड़ी हैं शामिल
गौरतलब है कि फ्री स्टाइल कुश्ती में लोहरदगा के ज्ञानचंद खेरवार, रांची के अनिकेत कुमार, बोकारो के चंदन कुमार, साहिबगंज के मनीष यादव, पलामू के मुकुल मिश्रा, बोकारो के चिंटू कुमार, बोकारो के विजय कुमार, पूर्वी सिंहभूम के महेश टंमगड़े औऱ रांची के गौरव कुमार गये हैं। ग्रीको रोमन ने लोहरदगा के मुन्ना साहू, रांची के अविनाश सिंह, गढ़वा के गिरधर गोपाल यादव, बोकारो के मृत्युंजय चौधरी, हजारीबाग के राहुल कुमार गये हैं।
महिला वर्ग में 10 महिला पहलवान हैं शामिल
महिला वर्ग में रांची की मधु तिर्की, धनबाद की अराध्या सिंह, गढ़वा की यसमीना खातून, गुमला की बालमुनि कुमारी, साहिबगंज की रूबी कुमारी, साहिबगंज की पूनम कुमारी, साहिबगंज की पूनम कुमारी, रांची की सरिता उरांव, कोडरमा की अंजली कुमारी और गोड्डा की लीना सोरेन चैंपियनशिप में भाग लेने गई हैं। टीम प्रशिक्षक के तौर पर लोहरदगा के दिलीप साहू औऱ कोडरमा के आकाश सेठ को टीम के साथ भेजा गया है।