logo

महिला की कनपटी में मारी गोली, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद! 

11610news.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामू:

सतबरवा के बदलाया टोला में एक महिला की ह्त्या कर दी गई। महिला की पहचान 35 वर्षीय दुखनी देवी के रूप में हुई है। शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने दुखनी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के कनपटी में गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने बताया है कि शुक्रवार शाम को महिला का किसी के साथ विवाद हुआ था। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। महिला का पति अकलु भुईयां विशाखापट्टनम काम करने गया है। 

शराब बेचती थी दुखनी 
दुखनी देवी शराब बेचती थी। मृतका की मौसी पार्वती देवी ने बताया कि एक रिश्तेदार आई थी। मुर्गा बना था। हम सभी खा-पीकर दूसरे कमरे में सोने चले गए थे। रात में अचानक गोली चलने की आवाज आई। उठकर देखा तो दुखनी के कनपटी से खून बह रहा था। इसके बाद ग्रामीण जमा हो गए। वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बीच पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 

छानबीन में जुटी है पुलिस
मृतका के 4 बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटी और एक बेटा है। थाना प्रभारी करण पाल नाग ने बताया कि शराब को लेकर विवाद हुआ था शायद इस वजह से घटना को अंजाम दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।