logo

अंधविश्वास: डायन बिसाही के आरोप में 65 वर्षीय महिला की लाठी डंडे से पीटकर हत्या

8312news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला:
गुमला के गुरुमगढ़ थानाक्षेत्र स्थित बामदा कोरको टोली में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गयी। महिला पर डायन बिसाही का आरोप लगाया गया। हत्या का आरोप गांव के ही छोटू उरांव औऱ रफनू उरांव पर लगा है। आरोप है कि हत्यारोपियों ने महिला और उसके पति की खूब पिटाई की। 

महिला को घर से बुलाकर पीटा
जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला के घर पहुंचे। उसके पति को बाहर बुलाया और पीटने लगे। बीच-बचाव करने आई महिला की भी खूब पिटाई की गयी। इस दरम्यान आरोपी महिला पर डायन होने का आरोप लगाते रहे। पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला जब तक अस्पताल पहुंच पाती उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। 

आरोपियों की तलाश में छापेमारी
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला और उसके पति की चीख सुनकर वहां भारी भीड़ जमा हो गयी। गांव वाले वहां इकट्ठा होने लगे। गांव वालों को इकट्ठा होते देख दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये। महिला और उसके घायल पति को सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया जहां महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों की तलाश जारी है।