logo

तीन बच्चों संग कुएं में कूदी महिला, 3 लोगों की मौत, 1 बच्चे ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

10574news.jpg
द फॉलोअप टीम, कोडरमा:

चंदवारा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम खांडी में एक महिला ने तीन बच्चे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। । वहीं एक बच्चा पीयुष कुमार कुएं में पड़े पत्थर को पकड़कर रहा जिससे वो बच गया। मरने वालों में 34 वर्षीय संगीता देवी, 7 वर्षीय सृष्टि कुमारी और 3 साल का प्रिंस कुमार है। बुधवार को मृतका की सास ने थाने में बहु और बच्चों के लापता होने की सूचना दी थी। खोजबीन के दौरान घटना का पता चला। 

महिलाओं ने कुएं में देखा था शव
दोपहर को करीब 3 बजे लगभग गांव की एक महिलाएं कुएं में पानी लेने गई तो उसने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो ग्रामीण जुटे। ग्रामीणों ने देखा की कुएं में महिला व बच्चों का शव है। एक बच्चा में कुएं में लगे पत्थर को पकड़कर रो-रहा था। पीयुष को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात संगीता देवी घरेलू विवाद होने के बाद घर से निकल गई थी।

साल 2002 में हुई महिला की शादी
संगीता की शादी 2002 में मुकेश यादव के साथ हुई थी। मुकेश दिल्ली में काम करता है। संगीता अपनी सास, ससुर दो देवरानी और दो देवर के साथ रहती थी। थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने बताया कि ग्रामीणों से पता चला कि पारिवारिक विवाद के बाद संगीता गायब थी। पुलिस मृतका की सास और दोनों गोतनी से पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना के बाद मृतका के मायके वाले भी पहुंचे हैं।