logo

डायन बिसाही के आरोप में महिला को पीट कर अधमरा किया, जांच में जुटी पुलिस

7214news.jpg
द फॉलोअप टीम, चाईबासा : 
जिले के गुआ थाना क्षेत्र के नुईया गांव में एक 40 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने डायन बिसाही के आरोप में मारपीट की। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बता दें कि महिला का बचाव करने आए उसके पति को भी लोगों ने जमकर पीटा। उसे एक घर में बंद कर दिया। लोगों ने महिला को मारपीट कर अधमरा कर दिया और फरार हो गए। घटना के बाद महिला को गुआ अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जांच जारी है। 

घटना की जांच में जुटी पुलिस 
घटना की पूरी जानकारी गुआ थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह को दी गई। थाना प्रभारी गुआ अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का बयान लेकर एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सारंडा क्षेत्र की विभिन्न महिला समूहों के ओर से गुआ के विभिन्न क्षेत्रों में बाल विवाह, डायन बिसाही, बाल श्रम आदि को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उसके बावजूद डायन बिसाही मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है।