logo

100 करोड़ से ज्यादा आबादी को टीका लगाकर भारत ने रचा कीर्तिमान, पढ़िए! WHO क्या बोला

13973news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

वैश्विक कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली एम्स में 100 करोड़ टीकाकरण पूरा होने का जश्न मनाया गया। अमेरिकी दूतावास ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भारत सरकार को बधाई दी। गौरतलब है कि 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। महज 10 महीने में 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर भारत ने कीर्तिमान स्थापित किया है। देशवासियों में इसे लेकर बहुत खुशी है। 

पीएम के नेतृत्व में हम सही रास्ते पर हैं! 
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि ये एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे उम्मीद है कि हम दिसंबर के अंत तक पूरी आबादी का टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में पूरी तरह कामयाब होंगे। राजीव कुमार ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिलकुल सही दिशा में जा रहे हैं। गौरतलब है कि नीति आयोग की भी इसमें बड़ी भूमिका रही है। गौरतलब है कि 21 जून को प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि देश के सभी नागरिकों का मुफ्त में टीकाकरण किया जायेगा। 

स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दिखी! 
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। कहा कि भारत ने 10 महीने से भी कम समय में 100 करोड़ नागरिकों का टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया। ये देश में प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जेपी नड्डा नेकहा कि मैं पीएम मोदी को दिल से धन्यवाद देता हूं और स्वास्थ्य सेवा में लगे फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। इन्होंने इस लक्ष्य को पूरा करने में काफी त्याग किया है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को दी बधाई
कोविड टीकाकरण को लेकर भारत की उपलब्धि पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत को बधाई दी है। विश्व स्वास्थ्य सगंठन के महानिदेशक टेड्रोस ए गेब्रेसियस अधोनम ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और भारत के लोगों को कोविड 10 से बड़ी आबादी की रक्षा करने और वैक्सीन इक्विटी लक्ष्यों को प्राप्त करने के आपके प्रयासों के लिए बधाई।