logo

India Corona Update: जानिए! कहां पूर्ण तो कहां लगा है आंशिक लॉकडाउन, आपके राज्य का क्या है हाल

India Corona Update: जानिए! कहां पूर्ण तो कहां लगा है आंशिक लॉकडाउन, आपके राज्य का क्या है हाल
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तबाही मचा रही है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए भारत में कहीं पूर्ण तो कहीं आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। भारत में कुल 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगाई गयी है। 14 राज्य और केंद्र शाषित प्रदेश वैसे हैं जहां आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। चलिए, इस स्टोरी में जानते हैं कि कहां-कहां कैसे लॉकडाउन लगाया गया है। 



दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन है और अब इसे 17 मई तक बढ़ाया गया है।

उत्तर प्रदेश: कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है हालांकि यह सोमवार तक खत्म होने वाली थी।



बिहार: राज्य में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा था इसलिए यहां चार मई से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है।

ओडिशा: पांच मई से 19 मई तक के लिए 14 दिनों का लॉकडाउन किया गया है।



राजस्थान: 10 से 24 मई तक लॉकडाउन लगाया। लेकिन यहां पिछले महीने से ही पाबंदियां हैं।

झारखंड: लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 13 मई तक बढ़ाया। राज्य में सबसे पहले ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के तहत 22 अप्रैल को पांबदियां लागू की गई थी।

छत्तीसगढ़: वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा हुई। इससे पहले जिलाधिकारियों को 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की अनुमति दी गई थी।

पंजाब: 15 मई तक वीकेंड लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू और साथ ही कई पांबदी लगाई गई है।

हरियाणा: तीन मई को सात दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया,पहले यह नौ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन था। लेकिन अब पाबंदियों को बढ़ाकर 17 मई तक किया गया।

चंडीगढ़: यहां वीकेंड लॉकडाउन लागू है।



मध्यप्रदेश: राज्य में 15 मई तक ‘जनता कर्फ्यू’ लागू है, केवल आवश्यक सेवाओं के लिए छूट दी गयी है।

गुजरात: रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू लागू और 36 अन्य शहरों में 12 मई तक दिन में भी पाबंदी लागू।

महाराष्ट्र: पांच अप्रैल से ही लॉकडाउन जैसे पाबंदी लागू है, इसके साथ ही लोगों की आवागमन में रोक है। पाबंदियों को बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया।लातूर, सोलापुर जिले में लॉकडाउन लागू। अमरावती, अकोला और यवतमाल में सख्त पाबंदी है।

पश्चिम बंगाल: पिछले हफ्ते से ही सख्त पाबंदी लागू।

असम: रात्रि कर्फ्यू अब रात आठ बजे बजाय शाम छह बजे से लागू, बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के जाने पर रहेगी रोक।रात्रि कर्फ्यू 27 अप्रैल से सात मई तक था।

नगालैंड: 30 अप्रैल से 14 मई तक सख्त नियमों के साथ आंशिक लॉकडाउन।

मिजोरम: सरकार ने 10 मई तड़के चार बजे से 17 मई तड़के चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया।

अरुणाचल प्रदेश: शनिवार से शाम साढ़े छह बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।

मणिपुर: सात जिलों में आठ मई से 17 मई के बीच रात में कर्फ्यू।



सिक्किम: 16 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदी रहेगी।

जम्मू-कश्मीर: पहले 10 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई थीं, जिसे बढ़ाकर अब 17 मई कर दिया गया है।

उत्तराखंड: रात्रि कर्फ्यू सहित कई पाबंदियों को दोबारा लागू किया गया।अप्रैल के अंत में लागू कर्फ्यू को तीन सबसे अधिक प्रभावित जिलों देहरादून, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में 10 मई तक बढ़ाया गया।

हिमाचल प्रदेश: सात मई से 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू।

केरल: आठ मई से 16 मई तक लॉकडाउन लगाया गया।

तमिलनाडु और पुडुचेरी: 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन में रहेंगे।