logo

कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज कब लें, किस समय कितना कारगर! दो वैक्सीन के बीच फर्क क्या है

8643news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
वैक्सीन को लेकर हर रोज हम सब के मन मे तरह-तरह के सवाल उठते है। कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) के दो डोज हैं। लोगों के मन में सवाल अक्सर उठ रहा है कि कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज कब लें? वैक्सीन की दूसरी डोज के बीच कितना अंतर रखें चार से छह हफ्ते, छह से आठ हफ्ते या आठ से 12 हफ्ते।  भारत ने वैक्सीन की दूसरी डोज  लेने के बीच के समय को बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि छह महीने के अंदर कभी भी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ले सकते है। जिसमें यह कारगर रहेगा।

भारत मे अंतराल बढ़ा ब्रिटेन में घटा
वैक्सीन की दूसरी डोज के अंतराल को भारत मे बढ़ा दिया गया है वहीं ब्रिटेन में इसके अंतराल को कम किया गया है। सरकार ने अंतराल बढ़ाने का फैसला राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की सिफारिश के बाद लिया है। ब्रिटेन में कोरोना की नयी स्ट्रैन को देखते हुए अंतराल को 12 हफ्ते से आठ हफ्ते किया गया। दूसरी डोज के बारे में वैज्ञानिक सत्यजीत रथ का कहना है कि एक महीने के बाद छह माह के अंदर दूसरी डोज ली जा सकती है। अंतराल के बाद वैक्सीन लेने का कोई का कोई प्रभाव नही रहता है।

नागरिकों को मिल रहा है दो वैक्सीन
भारत में फिलहाल नागरिकों को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादित कोविशील्ड (Covishield) और भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन (Covaxine) लगाया जा रहा है। प्रत्येक वैक्सीन का 2 डोज नागरिकों को लगवाना है। इसके बीच एक खास अंतराल रखा गया है। इस बीच भारत में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी को भी आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। नागरिकों को स्पूतनिक वैक्सीन भी लगेगी।