logo

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

deathhh.jpg

रांची 

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास देर शाम एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही चुटिया पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया है। साथ ही, एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। खबर लिखने तक युवक की पहचान होने की बात नहीं कही गयी है। 

फरार आरोपियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार 
एक अन्य खबर के मुताबिक रांची पुलिस ने मारपीट और गोलीबारी के एक मामले में फरार चल रहे पूर्व पार्षद समेत पांच नामजद आरोपियों के घरों पर कोर्ट से जारी इश्तेहार (प्रोक्लेमेशन नोटिस) चिपकाया। यह कार्रवाई हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए की अगुवाई में की।
यह मामला हिंदपीढ़ी थाना कांड संख्या 06/25 से जुड़ा है, जिसमें आरोपी असलम, मुन्ना उर्फ अकबर, दिलावर उर्फ मुन्ना, राजू उर्फ मो. अकबर और आशिफ उर्फ आशिफ हुसैन शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के मोजाहिदनगर स्थित यारब लेन के आवासों पर इश्तेहार विधिसम्मत तरीके से चस्पा किया।
उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी 2025 को इरशाद उर्फ अप्पू नामक युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी घटना के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest